मंत्री शिल्पी ने इलाजरत छात्रों से की मुलाकात, कहा- संवाद और समाधान के लिए सरकार के दरवाजे खुले हैं

मंत्री शिल्पी ने इलाजरत छात्रों से की मुलाकात, कहा- संवाद और समाधान के लिए सरकार के दरवाजे खुले हैं

Jharkhand News:मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने  आज सदर अस्पताल, रांची में इलाजरत अनशनकारी छात्रों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस मौके पर तिर्की ने कहा- लगातार नौ दिनों से अनशन पर बैठे छात्रों की स्थिति को लेकर हमारी सरकार पूरी तरह संवेदनशील है। हमारी संवेदना और चिंता हर उस छात्र के साथ है, जो अपने अधिकारों और मांगों को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष कर रहा है।

अनशनकारी छात्रों से अलग-अलग बातचीत की


मिली खबर में बताया गया है कि तिर्की ने सभी अनशनकारी छात्रों से अलग-अलग बातचीत की, उनकी मांगों को विस्तार से सुना और उनकी समस्याओं को समझने का प्रयास किया। छात्रों की अधिकांश मांगों पर सरकार पहले ही सकारात्मक पहल करते हुए सहमति जता चुकी है। वहीं, शेष मांगों पर भी संवाद और समाधान के लिए सरकार के दरवाजे खुले हैं।
तिर्की ने आगे कहा, छात्रों से हुई बातचीत और सामने आए सभी तथ्यों से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अवगत कराया जाएगा। हमारा स्पष्ट मानना है कि संवाद, संवेदना और सकारात्मक पहल के माध्यम से ही किसी भी समस्या का स्थायी समाधान संभव है। मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि सबसे गंभीर बात यह है कि छात्रों के प्रतिनिधिमंडल में अनशनकारी का नाम क्यों नहीं है।