रांची में भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की दरें जारी हो गई हैं. सबसे सस्ता टिकट ₹1,600 और सबसे महंगा ₹18,000 का है. जानिए कब और कहां से खरीदें.

रांची के क्रिकेट प्रेमियों के लिए इंतजार अब धीरे-धीरे खत्म होने वाला है. 9 अक्तूबर को जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, रांची में भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला जायेगा. मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में अभी से उत्साह है. इसी बीच झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) ने मैच के टिकटों की दरें जारी कर दी हैं. सबसे सस्ता टिकट 1,600 रुपये का होगा, जबकि सबसे महंगा टिकट प्रेसिडेंट एनक्लोजर का 18,000 रुपये का तय किया गया है.

रांची में भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की दरें जारी हो गई हैं. सबसे सस्ता टिकट ₹1,600 और सबसे महंगा ₹18,000 का है. जानिए कब और कहां से खरीदें.
 रांची के जेएससीए (JSCA) इंटरनेशनल स्टेडियम में आगामी 9 अक्टूबर को खेले जाने वाले भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले को लेकर क्रिकेट का बुखार चढ़ने लगा है। 
 
झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) ने सोमवार को मैच के सभी श्रेणियों के टिकटों की आधिकारिक दरें घोषित कर दी हैं। क्रिकेट फैंस न्यूनतम 1600 रुपये से लेकर अधिकतम 18,000 रुपये तक के बजट में यह हाई-वोल्टेज मुकाबला स्टेडियम में बैठकर देख सकेंगे।
 

सबसे किफायती टिकट 'ईस्ट व वेस्ट हिल' का रखा गया है 

JSCA द्वारा जारी दर सूची के अनुसार, मैच देखने के लिए सबसे किफायती टिकट 'ईस्ट व वेस्ट हिल' का रखा गया है, जिसके लिए दर्शकों को 1600 रुपये चुकाने होंगे। 
 
वहीं, सबसे प्रीमियम प्रेसिडेंट्स एन्क्लोजर (विशेष हॉस्पिटैलिटी युक्त) की दर 18,000 रुपये निर्धारित की गई है।
 
प्रशंसकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र रहने वाले एमएस. धोनी पवेलियन (लक्जरी पार्लर) के टिकट की कीमत 10,000 रुपये रखी गई है, जबकि कॉरपोरेट लाउंज के लिए 15,000 रुपये और कॉरपोरेट बॉक्स के लिए 8,000 रुपये तय किए गए हैं।
 

स्टैंड्स और पवेलियन के टिकटों का ब्रेकअप 

  • ईस्ट व वेस्ट हिल: ₹1,600
  • विंग-ए और सी (अपर टियर): ₹2,000
  • विंग-ए और सी (लोअर टियर): ₹3,000
  • विंग-बी (अपर टियर): ₹2,500
  • विंग-बी (लोअर टियर): ₹3,500
  • अमिताभ चौधरी पवेलियन (प्रीमियम टेरेस): ₹4,500
 

जल्द शुरू होगी ऑनलाइन व काउंटर से बिक्री 

जेएससीए के सचिव सौरभ तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आम खेलप्रेमियों के लिए काउंटर टिकट बिक्री और ऑनलाइन टिकट बुकिंग की तारीखों का आधिकारिक एलान बहुत जल्द अलग से किया जाएगा। 
 
टिकट दरों का ऐलान होते ही झारखंड और आसपास के राज्यों के क्रिकेट प्रेमियों के बीच मुकाबले को लेकर उत्साह चरम पर पहुंच गया है।