ODI World Cup 2027 से पहले अपने घर में 9 ODI, 8 T20 और 5 Test खेलेगी टीम इंडिया, 4 टीमों से होगी भिड़ंत, BCCI ने जारी किया Schedule
28 मार्च से आईपीएल 2026 का आगाज होने जा रहा है. इसमें अब सिर्फ 2 दिनों का वक्त है. अगले 2 महीने तक क्रिकेट का रोमांच रहने वाला है. इसके बाद भी टीम इंडिया के खिलाड़ी फ्री नहीं होंगे, क्योंकि टीम इंडिया अपने घर में 4 टीमों के खिलाफ वनडे, टी20 और टेस्ट सीरीज खेलेगी. मतलब क्रिकेट ही क्रिकेट होगा. बीसीसीआई ने 26 मार्च की शाम 2026-27 के लिए होम सीरीज का शेड्यूल जारी कर दिया है.
टीम इंडिया घरेलू सीजन 2026-27 में 22 इंटरनेशनल मैच खेलेगी। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने गुरुवार को इसकी घोषणा की। भारत की ऑस्ट्रेलिया समेत चार टीमों से टक्कर होगी। इनमें दो मैच झारखंड की राजधानी रांची में भी खेले जाएंगे।रांची के जेसीएस स्टेडियम में 9 अक्टूबर 2026 को टी-20 मुकाबला खेला जाएगा, वहीं 19 से 23 फरवरी 2027 को भारत और आस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट मैच भी रांची में खेला जाएगा।

वेस्टइंडीज का भारत दौरा
27 सितंबर 2026- पहला वनडे, तिरुवनंतपुरम
30 सितंबर 2026- दूसरा वनडे, गुवाहाटी
03 अक्टूबर 2026- तीसरा वनडे, न्यू चंडीगढ़
06 अक्टूबर 2026- पहला टी20, लखनऊ
09 अक्टूबर 2026- दूसरा टी20, रांची
11 अक्टूबर 2026- तीसरा टी20, इंदौर
14 अक्टूबर 2026- चौथा टी20, हैदराबाद
17 अक्टूबर 2026- पांचवां टी20, बेंगलुरु

श्रीलंका का भारत दौरा
13 दिसंबर 2026- पहला वनडे, दिल्ली
16 दिसंबर 2026- दूसरा वनडे, बेंगलुरु
19 दिसंबर 2026- तीसरा वनडे, अहमदाबाद
22 दिसंबर 2026- पहला टी20, राजकोट
24 दिसंबर 2026- दूसरा टी20, कटक
27 दिसंबर 2026- तीसरा टी20, पुणे

जिम्बाब्वे का भारत दौरा
3 जनवरी 2027- पहला वनडे, कोलकाता
6 जनवरी 2027- दूसरा वनडे, हैदराबाद
9 जनवरी 2027- तीसरा वनडे, मुंबई

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज
21 जनवरी से नागपुर में पहला टेस्ट मैच होगा.
29 जनवरी से चेन्नई में दूसरा टेस्ट मैच होगा.
11 फरवरी से गुवाहाटी में तीसरा टेस्ट मैच होगा.
19 फरवरी से रांची में चौथा टेस्ट मैच होगा.
27 फरवरी से अहमदाबाद में पांचवां टेस्ट मैच होगा.









