Navratri 2025: ‘चुनरियाँ लहरें माई के ’-इस नवरात्रि का पहला पवन सिंह का भोजपुरी गीत, माता की भक्ति में डूबे ‘पावर स्टार’

Navratri 2025: ‘चुनरियाँ लहरें माई के ’-इस नवरात्रि का पहला पवन सिंह का भोजपुरी गीत, माता की भक्ति में डूबे ‘पावर स्टार’

Pawan Singh Maai Ke Chunariya Lahare Bhojpuri Geet: शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो गई है और इसी के साथ हर तरफ भक्तिमय माहौल देखने को मिल रहा है। पंडालों और घरों में धूमधाम के साथ दुर्गा मां की पूजा-अर्चना की जा रही है। जगह-जगह देवी मां के भजन सुनने को मिल रहे हैं। हिंदी और भोजपुरी इंडस्ट्री के कई सिंगर्स ने इस खास मौके पर बहुत सारे नए गीत भी रिलीज किए हैं। फिर चाहें वह खेसारी लाल यादव हो, शिल्पी राज हो या फिर अंकुश राजा। सभी के देवी गीत आते ही छा गए हैं।

अब इस लिस्ट में भोजपुरी सिनेमा के ‘पावर स्टार’ पवन सिंह का नाम भी शामिल हो गया है। उनका नवरात्रि स्पेशल भोजपुरी देवी गीत ‘माई के चुनरियाँ लहरे’ रिलीज होने वाला है , लोग अपनी प्लेलिस्ट में पवन सिंह के गाने शामिल कर सुनना काफी पसंद करते है हैं। बता दें कि इसे Pawan Singh Official नाम के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा

माता की भक्ति में डूबे पवन सिंह

‘माई के चुनरिया लहरे’ भोजपुरी गीत में पवन सिंह के साथ चांदनी सिंह स्क्रीन पर नजर आ रही हैं वहीं, इसके राइटर आलम दिलशाद हैं।

इसके अलावा म्यूजिक अजय सिंह AJ ने दिया है। कमेंट बॉक्स में लोग इस देवी गीत और पवन सिंह के आवाज की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “यह बहुत ही अच्छा है।” एक अन्य ने जयकार लगाते हुए जय माता दी लिखा।