भोजपुर MLC उपचुनाव में RJD उम्मीदवार सोनू राय जीते, बागी कैंडिडेट के कारण हारा NDA

बिहार विधान परिषद की एक सीट पर हुए उपचुनाव में जेडीयू को तगड़ा झटका लगा है. आरजेडी के उम्मीदवार सोनू कुमार राय ने जेडीयू के उम्मीदवार कन्हैया साहा को करारी मात दी है. सम्राट चौधरी के सीएम बनने के बाद पहला चुनाव हुआ और एनडीए को हार का सामना करना पड़ा.

भोजपुर MLC उपचुनाव में RJD उम्मीदवार सोनू राय जीते, बागी कैंडिडेट के कारण हारा NDA

आरा: बिहार विधान परिषद उपचुनाव मतगणना अपडेट। महागठबंधन प्रत्याशी सोनू कुमार राय चुनाव जीते  NDA प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद की करारी हार। जदयू के बागी प्रत्याशी मनोज कुमार उपाध्याय बने NDA की हार की बड़ी वजह

भोजपुर-बक्सर एमएलसी उपचुनाव में राजद उम्मीदवार सोनू राय की जीत, 300 से ज्यादा वोटों से दर्ज की जीत। एनडीए की तरफ से JDU उम्मीदवार कन्हैया प्रसाद की करारी हार।

मतों का आंकड़ा इस प्रकार है-

कल 5956 वोट पड़े जिनमें 621 मत अवैध पाए गए। 5335 वैलिड मतों में से सोनू राय को 2486 और एनडीए से जदयू प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद को 2146 मत प्राप्त हुए। जदयू के बागी प्रत्याशी मनोज उपाध्याय को 626 वोट पड़े हैं।

दांव पर जदयू की प्रतिष्ठा

इस चुनाव का बड़ा संदेश भी जाएगा, नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद यह पहला चुनाव था जिसने जदयू की प्रतिष्ठा दांव पर थी।

इस्तीफा देने से एक दिन पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने हाथों से कन्हैया प्रसाद को उम्मीदवार का पत्र सौंपा था।

कन्हैया प्रसाद संदेश से विधायक राधा चरण शाह के पुत्र हैं। इस सीट से पहले राधाचरण शाह ही एमएलसी थे, उनके विधायक बनने के बाद रिक्त सीट पर यह उप चुनाव कराया जा रहा है।