प्रशांत किशोर के आरोपों पर भड़के मंत्री अशोक चौधरी, ठोका ₹100 करोड़ रुपये मानहानि का मुकदमा

प्रशांत किशोर के आरोपों पर भड़के मंत्री अशोक चौधरी, ठोका ₹100 करोड़ रुपये मानहानि का मुकदमा

मंत्री और JDU के राष्ट्रीय महासचिव अशोक चौधरी ने जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर को 100 करोड़ का मानहानि नोटिस भेजा है। PK ने 3 दिन पहले अशोक चौधरी पर 200 करोड़ की जमीन खरीदने का आरोप लगाया था। इस मामले में अशोक चौधरी ने बिना शर्त माफी मांगने के कहा है।

उन्होंने नोटिस में कहा कि, ‘प्रशांत किशोर की ओर से लगाए जा रहे आरोप भ्रामक और उनकी घबराहट और बौखलाहट का परिणाम हैं।’ इससे पहले भी प्रशांत किशोर पर मानहानि का मामला दायर किया था, जिसके बाद 17 सितंबर को कोर्ट ने पेशी के लिए उन्हें बुलाया था।

मंत्री ने कहा, न्यायालय से बुलावा आने के बाद प्रशांत किशोर डर गए और उसी घबराहट में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऊल-जलूल एवं झूठे आरोप लगाने लगे। उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर ने जिस तथाकथित 200 करोड़ रुपये की संपत्ति का हवाला दिया है, वह सरासर झूठ है।

PK ने आरोप लगाया था कि, ‘शांभवी चौधरी की सगाई के बाद ससुर स्व. किशोर कुणाल से जुड़े मानव वैभव विकास ट्रस्ट से करीब 200 करोड़ की जमीन की खरीद हुई।

सगाई से लेकर शादी तक सिर्फ 2 साल में 38.44 करोड़ की 5 जमीनें खरीदी गईं। ट्रस्ट से जुड़े कई प्रभावशाली नाम, जैसे अनीता (किशोर कुणाल की पत्नी), पूर्व ब्यूरोक्रेट जियालाल आर्या और मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की माता, इस लेन-देन में शामिल रहे।’ प्रशांत किशोर ने सवाल उठाया था कि ‘अशोक चौधरी और उनकी पत्नी के अकाउंट में इस ट्रस्ट से जुड़े लोगों के खातों से पैसे क्यों आए।’