मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट डी.बी. सुंदरारामम, शिष्टाचार भेंट के दौरान हुई अहम मुलाकात।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट डी.बी. सुंदरारामम, शिष्टाचार भेंट के दौरान हुई अहम मुलाकात।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में वाइस प्रेसिडेंट, कॉरपोरेट सर्विसेज, टाटा स्टील  डी० बी० सुंदरारामम ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री से यह उनकी शिष्टाचार भेंट थी। मौके पर रेजिडेंस एग्जिक्युटिव, टाटा स्टील  अरविंद कुमार सिंह उपस्थित रहे।

कैम्पा के राज्य प्राधिकरण की शासी निकाय की पहली बैठक संपन्न

झारखंड प्रतिकरात्मक वनरोपण कोष प्रबंधन एवं योजना प्राधिकरण (Jharkhand Compensatory Afforestation Fund Management and Planning Authority) की शासी निकाय की पहली बैठक संपन्न हुई. बैठक में मुख्यमंत्री एवं अधिकारियों के बीच राज्य में प्रतिपूरक वनीकरण, वन संरक्षण, पर्यावरणीय संतुलन तथा वन क्षेत्रों के विकास से संबंधित विभिन्न योजनाओं की अद्यतन कार्य प्रगति की उच्चस्तरीय समीक्षा की गई.

इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कैम्पा मद से संचालित सभी योजनाओं का ससमय क्रियान्वयन निर्धारित मानकों के अनुरूप और पूरी पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित की जाए. मुख्यमंत्री ने कहा कि योजनाओं का लाभ केवल कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि उसका प्रत्यक्ष सकारात्मक प्रभाव वन क्षेत्रों, ग्रामीण आबादी और स्थानीय समुदायों के जीवन में दिखाई देनी चाहिए.