वार्ता के बाद छात्रों का ऐलान : सिर्फ जांच नहीं, परीक्षाएं रद्द होने तक आंदोलन; कल विधानसभा घेराव भी करेंगे
राज्य सरकार के हाईलेवल प्रतिनिधिमंडल के साथ वार्ता के बाद आंदोलनकारी छात्रों ने कहा है TDPL से कराई गई सारी परीक्षाओं की सिर्फ जांच काफी नहीं है। इनको रद्द किया जाना चाहिए। साथ ही कहा कि JSSC-CGL की न्यायिक जांच से भी वे संतुष्ट नहीं हैं। इसे भी रद्द किया जाना चाहिए। छात्रों ने इन परीक्षाओं को रद्द कर CBI जांच पर जोर दिया। कहा कि तीनों मांगों पर हू-ब-हू निर्णय होने तक आंदोलन जारी रहेगा। साथ ही कल का विधानसभा घेराव कार्यक्रम भी होगा।
बता दें कि सरकार के हाईलेवल प्रतिनिधिमंडल में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, मंत्री दीपिका पांडेय सिहं, मंत्री संजय प्रसाद यादव और मंत्री चमरा लिंडा शामिल हैं।








