कौन हैं प्रफुल्ल हिंगे? जिसने डेब्यू मैच में ही वैभव सूर्यवंशी समेत 3 बल्लेबाजों को 6 गेंदों में किया आउट
SRH vs RR LIVE Score, IPL 2026 Live Updates: सनराइजर्स हैदराबाद से मिले 217 के लक्ष्य का पीछा कर रही राजस्थान मुश्किल में है. 9 के स्कोर पर राजस्थान के 5 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए हैं. प्रफुल्ल हिंगे ने पहले ही ओवर में 3 विकेट लेकर इतिहास रच दिया है.
सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज प्रफुल्ल हिंगे ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के मैच में धमाल मचा दिया। सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 217 रनों का लक्ष्य दिया। पहला ओवर डालने आए प्रफुल्ल ने शुरुआती ओवर में ही तीन विकेट झटक कर राजस्थान की पारी लड़खड़ा दी। प्रफुल्ल ने पंजाब किंग्स के खिलाफ पिछले मैच से आईपीएल में डेब्यू किया था, लेकिन उन्हें उस मैच में गेंदबाजी करने का मौका नहीं मिला था क्योंकि वह इम्पैक्ट प्लेयर की लिस्ट में थे और मैदान पर नहीं उतरे थे। इस लिहाज से प्रफुल्ल का राजस्थान के खिलाफ मैच आईपीएल करियर का डेब्यू मुकाबला है।









