छात्रों के धरना स्थल पहुंचे बाबूलाल मरांडी, JPSC-JSSC में कथित गड़बड़ियों को विधानसभा में उठाने का भरोसा

झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों से बुधवार को नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में भाजपा और आजसू के विधायकों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की. जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में करीब 15 मिनट तक चली बातचीत के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने छात्रों की मांगों को सुना और उन्हें हर स्तर पर समर्थन का भरोसा दिलाया.

छात्रों के धरना स्थल पहुंचे बाबूलाल मरांडी, JPSC-JSSC में कथित गड़बड़ियों को विधानसभा में उठाने का भरोसा

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी बारिश के बीच छात्रों से मिलने जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंच गये हैं। वह छात्रों से मुलाकात कर उनकी मांगों को गहराई से समझेंगे और विधानसभा में भी इस मुद्दे को पुरजोर तरीके से उठाएंगे। उनके साथ कई विधायक भी मौजूद हैं। छात्रों ने नेता प्रतिपक्ष को जेपीससी जेएसससी में हुए कथित भ्रष्टाचार और धांधली से अवगत कराया। साथ ही तथ्यों के साथ ये समझाने की कोशिश की कि टीडीपीएल जैसी ब्लैकलिस्टेड कंपनियों को जानबूजकर परीक्षा संचालित करने की जिम्मेदारी देकर सरकारी नौकरी बेचने की कोशिश की गई। 

सीजीएल से लेकर जेपीएससी तक की सीबीआई जांच हो 
साथ ही छात्रों ने मांग की है कि सरकार पर विपक्ष दबाव बनाए ताकि सीजीएल से लेकर जेपीएससी तक की सीबीआई जांच तेजी से हो। और तय समय में जांच रिपोर्ट सार्वजनिक भी किया जाए। इस दौरान पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, नवीन जायसवाल, सीपी सिंह सहित कई विधायकों ने छात्रों की पीड़ा सुनी बता दें कि छात्र पिछले कई दिनों से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर स्टेडियम परिसर में डटे हुए हैं।