जदयू विधायक विभा देवी के बेटे की हादसे में दर्दनाक मौत, अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई थार

अखिलेश घर के पास ही थार चला रहे थे। इस बीच थार अनियंत्रित होकर पास में ही एक पेड़ से टकरा गई। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन में परिजनों ने उन्हें पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी देर रात मौत हो गई

जदयू विधायक विभा देवी के बेटे की हादसे में दर्दनाक मौत, अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई थार

बिहार के नवादा जिले से दिल दहला देने वाली खबर ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है. JDU की वर्तमान नवादा विधायक विभा देवी और पूर्व मंत्री राजवल्लभ प्रसाद यादव के छोटे पुत्र अखिलेश कुमार की सड़क दुर्घटना में असामयिक मौत हो गई. यह घटना परिवार के लिए अपूरणीय क्षति साबित हुई है. मुफस्सिल क्षेत्र में घटना घटी है, जहां घर का सबसे छोटा बेटा अचानक हमेशा के लिए चला गया.

कैसे हुआ ये भीषण सड़क हादसा?

मिली जानकारी के अनुसार, अखिलेश कुमार अपनी थार गाड़ी लेकर घर से निकले थे. अचानक गाड़ी की स्पीड अनियंत्रित हो गई और वह तेज रफ्तार में एक पेड़ से जा टकराई. इस जोरदार टक्कर में अखिलेश गंभीर रूप से घायल हो गए. मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें पटना के एक प्रमुख अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने कई घंटों तक इलाज किया. लेकिन चोटें इतनी गंभीर थीं कि इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. पटना से उनका पार्थिव शरीर अब नवादा के पैतृक आवास के लिए रवाना हो चुका है. लोग बड़ी संख्या में पहुंचकर अंतिम दर्शन कर रहे हैं और परिवार को ढाढ़स बंधा रहे हैं.