BSEB 12th Topper List: समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन स्टेट टॉपर; टॉपर लिस्ट में 26 नाम, इनमें 19 लड़कियां
LIVE: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 ऑफिशियल वेबसाइट interbiharboard.com और bsebexam.com पर जारी कर दिया है. बिहार बोर्ड टॉपर लिस्ट 2026 भी जारी कर दी गई है.
बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2026 जारी हो गया है. बिहार बोर्ड सरकारी रिजल्ट दोपहर 1.30 बजे घोषित कर दिया गया है. बिहार बोर्ड की वेबसाइट interbiharboard.com और bsebexam.com पर बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 चेक कर सकते हैं. बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा 2026 में छात्राओं का प्रदर्शन छात्रों से बेहतर है. आदित्य प्रकाश अमन (समस्तीपुर), निशु कुमारी (गया) अदिति कुमारी (पटना) ने बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा 2026 में टॉप किया है.
बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा 02 फरवरी से 13 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थी. सबसे पहले न्यूज़18 ने ही बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 23 मार्च 2026 को घोषित किए जाने की खबर शेयर की थी. बिहार बोर्ड इंटर आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस यानी तीनों संकायों का रिजल्ट एक साथ जारी हुआ
बिहार बोर्ड 12वीं कॉमर्स टॉपर 2026: बिहार बोर्ड ने इंटर कॉमर्स स्ट्रीम की टॉपर लिस्ट जारी कर दी है. बिहार बोर्ड 12वीं कॉमर्स टॉपर के नाम नीचे चेक कर सकते हैं-
रैंक 1: अदिति कुमारी (पटना) – 480 अंक.
रैंक 2: माही कुमारी (पटना) – 476 अंक.
रैंक 3: निशिका श्री (पटना) – 475 अंक.
रैंक 4: मानवी कुमारी (वैशाली) और श्रेया कुमारी (नवादा) – 474 अंक.
बिहार बोर्ड 12वीं आर्ट्स टॉपर 2026 : बिहार बोर्ड ने इंटर आर्ट्स यानी कला स्ट्रीम की टॉपर लिस्ट जारी कर दी है. बिहार बोर्ड 12वीं आर्ट्स टॉपर के नाम नीचे चेक कर सकते हैं-
रैंक 1: निशु कुमारी (गया) – 479 अंक.
रैंक 2: सिद्धि शिखा (सीतामढ़ी), चंद्रदीप कुमार (लखीसराय) और एमडी लकी अंसारी (पूर्णिया) – 478 अंक.
रैंक 3: नसरीन प्रवीन (प. चंपारण), साजिया अंसारी (नालंदा), निसु कुमारी (दरभंगा) और आदर्श (सहरसा) – 477 अंक.
बिहार बोर्ड 12वीं साइंस रिजल्ट 2026 :बिहार बोर्ड ने इंटर साइंस स्ट्रीम की टॉपर लिस्ट जारी कर दी है. बिहार बोर्ड 12वीं साइंस टॉपर के नाम नीचे चेक कर सकते हैं-
रैंक 1: आदित्य प्रकाश अमन (समस्तीपुर) – 481 अंक.
रैंक 2: साक्षी कुमारी (सीतामढ़ी) और सपना कुमारी (नवादा) – 479 अंक.
रैंक 3: अनामिका कुमारी (बेगूसराय) – 478 अंक.









