बखोरापुर में ऐतिहासिक किसान सम्मान समारोह, अजय सिंह ने किसानों को दी सशक्त भविष्य की सौगात

बखोरापुर में अजय सिंह के नेतृत्व में भव्य किसान सम्मान समारोह आयोजित हुआ, जिसमें हजारों किसानों को आम का पौधा, बीज, डायरी और कृषि गाइड बुक देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम ने किसान सशक्तिकरण का संदेश दिया।

बखोरापुर में ऐतिहासिक किसान सम्मान समारोह, अजय सिंह ने किसानों को दी सशक्त भविष्य की सौगात

BHOJPUR: भोजपुर के बखोरापुर स्थित बुनियादी विद्यालय परिसर में आज किसान सम्मान समारोह का भव्य आयोजन समाजसेवी अजय सिंह के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत परंपरागत दीप जलाकर की गई और समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस समारोह में हजारों की संख्या में किसान उपस्थित हुए और उन्हें सम्मानस्वरूप एक आम का पौधा, दो किलो मक्का बीज, एक किसान डायरी और कृषि गाइड बुक प्रदान की गई।

अजय सिंह ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि"मैं खुद किसान परिवार से हूँ, आपकी मेहनत को सलाम करता हूँ। आपकी समस्याओं को समझकर, हर समय आपके साथ खड़ा रहूंगा। आपका सम्मान ही मेरा संकल्प है।किसान सिर्फ अन्नदाता ही नहीं,वो राष्ट्रनिर्माता भी है इसलिए हर वक्त किसानों के लिए उपलब्ध रहेंगे उनके साथ खड़े रहेंगे"

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों के योगदान को सम्मानित करना और उन्हें आधुनिक कृषि पद्धतियों के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. पी.के. द्विवेदी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि, “यदि किसानों को सही मार्गदर्शन और संसाधन मिलें तो वे खेती में चमत्कार कर सकते हैं। हमें उनके साथ खड़े होकर उन्हें तकनीकी रूप से सक्षम बनाना होगा। बहुत से किसानों के हर समस्याओं और प्रश्नों पर उत्तर देते हुए उन्होंने मार्गदर्शन कर किसानों का हौसला बढ़ाया”