बड़ी खबर : JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते को CID ने किया गिरफ्तार
जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल खिलांग्त गिरफ्तार हो गये हैं। उनको सीआईडी ने गिरप्तार कर लिया है। आपको बता दें कि सीआईडी लगातार उनसे पूछताछ कर रही थी, इसी बीच उनकी गिरप्तारी हो गई है। उनकी गिरफ्तारी जेपीएससी की 14वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा में कथित अनियमितता मामले को लेकर की गई है। बता दें कि हाल ही में उन्होंने जेपीएससी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था। मालूम हो कि खियांग्ते पर जेपीएससी पीटी परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप लगा है। उन पर टीडीपीएल कंपनी के साथ साठ-गांठ का भी आरोप है। कंपनी द्वारा दो करोड़ रुपए रिश्वत देने का भी आरोप है। खियांग्ते की गिरफ्तारी के बाद अब मामला दिलचस्प मोड़ पर पहुंच चुका है। क्योंकि ईडी ने भी आज जेपीएससी पीटी मामले में ईसीआईआर दर्ज कर अपना अनुसंधान प्रारंभ कर दिया है। इधर आज से जेपीएससी की पूर्व सदस्यों की हुई पूछताछ के बाद अब इनकी भी गिरफ्तारी की संभावा बढ़ गयी है। क्योंकि ईडी की रडार में आने पर मामला राज्य सरकार और केंद्र सरकार के बीच उलझेगा।








