पहले गेरूआ वेश में और अब छात्रों के वेश में ये लोग जनता को कर रहे दिग्भ्रमित, सदन में बोले CM हेमंत
डेस्क
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छात्रों के मुद्दे पर विधानसभा में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोग छात्रों के नाम पर राजनीति कर रहे हैं और उन्हें दिग्भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है। सीएम ने कहा कि सरकार छात्रों के भविष्य को लेकर गंभीर है और परीक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार कई परीक्षाओं को रद्द करने और उनकी जांच कराने का निर्णय पहले ही ले चुकी है। उन्होंने यह भी कहा कि ये लोग गेरूआ वस्त्र पहनकर दिग्भ्रमित करते हैं। अब छात्रों के वेश में षडयंत्र कर रहे हैं। सीएम ने कहा कि ये लोग परजीवी की तरह काम करते हैं। कभी कभी ये अनेक तरह की आड़ में छिपे रहते है। हमारे विपक्ष चाहते ही नहीं हैं कि आने वाली पीढ़ी सही गलत को समझ पाए। जांच को लेकर सरकार की कल्पना स्पष्ट है। हम काम को अंजाम तक ना पहुंचा पाए उसके लिए ये दुरुपयोग करने में लगा है अपनी शक्तियों का। कहावत है ना कि हल्ला करते रहे हम चलते रहेंगे। भैंस के आगे बिन बजाने का कोई फायदा नहीं है। कल के विधानसभा घेराव को लेकर उन्होंने कहा कि प्रशासन ने धैर्य का परिचय दिया। हमारे विपक्ष के लोग गेरुआ वस्त्र पहनकर दिग्भ्रमत कर रहे हैं। छात्रों का चोला पहनकर दिगभ्रमित कर रहे। हम ये पर्दा हटाते रहेंगे।








