4 से पारा शिक्षक करेंगे विधानसभा का घेराव, रसोईया रहेंगी सामूहिक अवकाश पर

डेस्क
राज्य के सहायक अध्यापक (पारा शिक्षक) और स्कूलों में मध्याह्न भोजन तैयार करने वाली रसोइया आगामी दिनों में विधानसभा के समक्ष जोरदार प्रदर्शन करने जा रहे हैं। अपनी मांगों को लेकर झारखंड सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा और झारखंड विद्यालय रसोइया संयोजिका अध्यक्ष संघ ने आंदोलन का ऐलान किया है। पारा शिक्षकों की प्रमुख मांगें
संघ के प्रतिनिधि विनोद तिवारी ने बताया कि पारा शिक्षकों की मुख्य मांगों में शामिल हैं:
समान कार्य के लिए समान वेतन
बर्खास्त किए गए 2000 पारा शिक्षकों की सेवा बहाली
अनुकंपा नियुक्ति की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करना
सेवानिवृत्ति की आयु सीमा को 65 वर्ष तक बढ़ाना
पारा शिक्षक 4 अगस्त से 7 अगस्त तक जिलेवार विधानसभा का घेराव करेंगे:
4 अगस्त: हजारीबाग, रामगढ़, पाकुड़, पलामू, गढ़वा, लातेहार
5 अगस्त: गिरिडीह, खूंटी, लोहरदगा, गोड्डा, दुमका, कोडरमा
6 अगस्त: चतरा, रांची, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां
7 अगस्त: गुमला, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, साहेबगंज, बोकारो
रसोइयों की मांगें और प्रदर्शन
झारखंड विद्यालय रसोइया संयोजिका अध्यक्ष संघ के अध्यक्ष अजीत प्रजापति ने बताया कि रसोइयों की मुख्य मांगें हैं:
उचित वेतनमान
10 लाख का बीमा कवर
ईपीएफ और पेंशन की सुविधा