झारखंड विधानसभा में बीजेपी ने बदले संगठनात्मक दायित्व, नवीन जायसवाल बने मुख्य सचेतक
डेस्क
भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड विधानसभा में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए विधायक नवीन जायसवाल को विधानमंडल दल का मुख्य सचेतक नियुक्त किया है। इसके साथ ही विधायक राज सिन्हा (धनबाद) और नागेंद्र महतो (बगोदर) को उप सचेतक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन नई नियुक्तियों के जरिए पार्टी ने न सिर्फ आगामी विधानसभा सत्रों की रणनीति को मजबूती देने की दिशा में कदम उठाया है, बल्कि क्षेत्रीय संतुलन भी साधा है। राज सिन्हा और नागेंद्र महतो अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क व संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं, जिसे देखते हुए उन्हें यह नई जिम्मेदारी दी गई है। बीजेपी प्रदेश नेतृत्व ने इन बदलावों को विधानसभा में पार्टी के बेहतर समन्वय और रणनीतिक संचालन के लिहाज से अहम बताया है।









