झारखंड कैबिनेट की बैठक समाप्त, कुल 27 प्रस्तावों पर लगी मुहर

झारखंड कैबिनेट की बैठक समाप्त, कुल 27 प्रस्तावों पर लगी मुहर

डेस्क
प्रोजेक्ट भवन में चल रही झारखंड कैबिनेट की बैठक समाप्त हो चुकी है। यह बैठक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोरेन के अध्यक्षता में चल रही थी। इसमें कुल 27 प्रस्ताव पारित किए गए है। बैठक में झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र को लेकर भी फैसला किया गया। बता दें कि  मॉनसून सत्र 1 अगस्त से 7 अगस्त तक चलेगा। यह मॉनसून सत्र कुल पांच कार्यदिवस का होगा। 
इन प्रस्तावों पर लगी मुहर
कुमारिया से संग्रामपुर सड़क निर्माण के लिए 38 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई।
सिल्ली के रंगा माटी सड़क परियोजना के लिए 32 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए।
जामताड़ा में पदस्थापित डॉक्टर नेहा सिंह को सेवा से बर्खास्त किया गया।
एकीकृत पेंशन योजना विकल्प को मंजूरी प्रदान की गई।
जिला के अनटाइड फंड के इस्तेमाल से संबंधित मार्गदर्शिका में संशोधन किया गया।
झारखंड अवर सेवा में सृजित पदों के प्रत्यार्पण को मंजूरी दी गई।
मॉनसून सत्र कुल पांच कार्यदिवस का होगा।
झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र 1 अगस्त से 7 अगस्त तक चलेगा।
पीएम कृषि सिंचाई योजना के तहत चार संस्थाओं के साथ एमओयू किया जाएगा।
सभी थानों के लिए चार पहिया और दो पहिया वाहन खरीदे जाएंगे। कुल 1255 चार पहिया और 1697 दो पहिया वाहन की खरीद होगी। वाहन खरीद की यह प्रक्रिया दो वित्तीय वर्षों में पूरी की जाएगी।
 बैठक में संस्था निबंधन नियमावली का गठन को लेकर भी मंजूरी मिली है।
एकीकृत बिहार पंचायती राज के कर्मियों के भुगतान के लिए राशि की मंजूरी दी गई।
स्वर्गीय मंत्री जगन्नाथ महतो के इलाज पर हुए खर्च के लिए 44 लाख रुपये की मंजूरी दी गई।
कर्माटांड पथ निर्माण के लिए 131 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए।