विधानसभा घेरने जा रहे आंदोलनकारी छात्रों पर पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

विधानसभा घेरने जा रहे आंदोलनकारी छात्रों पर पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

पुलिस और प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच तनाव उस समय बढ़ गया जब JPSC-JSSC परीक्षा में कथित गड़बड़ियों के विरोध में आंदोलन कर रहे छात्रों ने विधानसभा की ओर कूच करते हुए सुरक्षा बैरिकेडिंग को हटाकर आगे बढ़ने का प्रयास किया। प्रदर्शनकारी विधानसभा के नजदीक पहुंच गए, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। आंसू गैस छोड़े जाने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और छात्रों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को पीछे धकेलने की कोशिश की। विधानसभा परिसर के आसपास पहले से भारी पुलिस बल तैनात था और पूरे घटनाक्रम पर सुरक्षा एजेंसियां लगातार नजर बनाए हुए हैं।