CM हेमंत सोरेन ने शहीद निर्मल महतो को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को जमशेदपुर पहुंचकर शहीद निर्मल महतो को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनको श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान मौके पर मौजूद समर्थकों और लोगों ने लगातार निर्मल महतो अमर रहें के नारे लगाए। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान पूरा परिसर नारों से गूंजता रहा।
शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के अलावा अन्य राजनैतिक दल और सामजिक संगठनों ने श्रद्धांजलि अर्पित की है. बिस्टुपुर चमरिया गेस्ट हॉउस के पास स्थित निर्मल महतो की मूर्ति के अलावा उलियान समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि देने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी.
मुख्य्मंत्री हेमंत सोरेन हवाई मार्ग से जमशेदपुर पहुंचे और समाधि स्थल पर शहीद निर्मल महतो को श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान ईचागढ़ विधायक सबिता महतो, राज्य अल्प संख्यक आयोग के प्रदेश अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता और पार्टी के अन्य नेता मौजूद रहे. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन श्रद्धांजलि सभा में भी शामिल हुए.








