महिला थाना प्रभारी 50 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार, एसीबी की ट्रैप कार्रवाई में रंगेहाथ पकड़ी गई अधिकारी
Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट सह महिला थाना प्रभारी सुलेखा कुमारी सपना को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। एसीबी की टीम ने गुरुवार को महिला थाना परिसर में ही ट्रैप कार्रवाई करते हुए आरोपी अधिकारी को दबोच लिया। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम, 2018 की धारा 7(ए) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
शिकायत के बाद एसीबी ने किया सत्यापन
एसीबी के अनुसार, खूंटी के हुरलुंग निवासी श्याम कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके खिलाफ दर्ज एक मामले में राहत दिलाने और जांच में सहयोग करने के बदले महिला थाना प्रभारी रिश्वत की मांग कर रही थीं। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले का सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत मांगने के आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए।
4.50 लाख रुपये मांगे, पहली किस्त 50 हजार पर बनी सहमति
शिकायतकर्ता के मुताबिक, थाना प्रभारी ने केस में राहत देने के एवज में कुल 4 लाख 50 हजार रुपये की मांग की थी। बातचीत के बाद पहली किस्त के रूप में 50 हजार रुपये देने पर सहमति बनी। इसके बाद शिकायतकर्ता ने पूरी जानकारी एसीबी को दी, जिसके आधार पर ब्यूरो ने ट्रैप की योजना तैयार की और कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए मामला दर्ज किया।
रिश्वत लेते ही एसीबी ने किया गिरफ्तार
रांची एसीबी थाना कांड संख्या-15/26, दिनांक 29 जुलाई 2026 दर्ज करने के बाद गठित विशेष ट्रैप टीम ने गुरुवार को कार्रवाई की। पूर्व निर्धारित योजना के तहत शिकायतकर्ता जैसे ही महिला थाना प्रभारी को 50 हजार रुपये की पहली किस्त देने पहुंचा और उन्होंने रकम स्वीकार की, पहले से मौजूद एसीबी की टीम ने उन्हें मौके पर ही रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की जांच जारी है।
Swati Dubey Nov 15, 2025 0
Chennai faces another round of heavy flooding, revealing both the city’s vulnerabilities...
Chitranjan Pandey Jan 12, 2026 0
Ritesh Pandey Resigned: भोजपुरी गायक रितेश पांडेय ने बिहार चुनाव में असफलता के बाद...
Satyendra Prasad Jul 24, 2025 0
Bihar Vidhansabha Live:सत्ता पक्ष ने तेजस्वी का विरोध किया तो स्पीकर नंदकिशोर यादव...
Rachna Das Nov 12, 2025 0
A student-led protest at Panjab University has reignited the national debate on...
Chitranjan Pandey Apr 13, 2026 0
SRH vs RR LIVE Score, IPL 2026 Live Updates: सनराइजर्स हैदराबाद से मिले 217 के लक्ष्य...
Swati Dubey Nov 6, 2025 0
Centuries later, Shakespeare’s stories still feel alive because they reveal the...
Swati Dubey Nov 13, 2025 0
While major economies are struggling to stay afloat, India’s steady growth shows...
Chitranjan Pandey May 16, 2026 0
चार बच्चों की मां ज्योति का अपने पति के दोस्त सुजीत से संबंध बन गया। 14 सालों तक...
Total Vote: 1
मुन्नी देवीTotal Vote: 1
RJD+INDIA



