RJD विधायक रीतलाल यादव ने भाई के साथ किया सरेंडर, बिल्डर को धमकाने और रंगदारी का था आरोप

लालू यादव के करीबी आरजेडी विधायक रीतलाल यादव ने दानापुर कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। ACJM 5 प्रियंका कुमारी के कोर्ट में विधायक के साथ चिक्कू यादव, पिंकू यादव, श्रवण यादव समेत 4 और लोगों ने सरेंडर किया।

RJD विधायक रीतलाल यादव ने भाई के साथ किया सरेंडर, बिल्डर को धमकाने और रंगदारी का था आरोप

रीतलाल यादव गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे कोर्ट पहुंचे। उन पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। सरेंडर के बाद कोर्ट ने उन्हें बेऊर जेल भेज दिया है। विधायक की ओर से फिलहाल बेल की अपील नहीं की गई है।

11 अप्रैल को उनके 11 ठिकानों पर STF और बिहार पुलिस ने रेड की थी। जिसके बाद से वो फरार चल रहे थे।

छापेमारी में लगभग 10.5 लाख कैश, 77 लाख का ब्लैंक चेक, 6 संदिग्ध ब्लैंक चेक, 14 डीड और एग्रीमेंट, 17 चेक बुक, स्टांप पेपर, 6 पेन ड्राइव और एक वॉकी-टॉकी बरामद किए गए थे।

रंगदारी मामले में पुलिस की दबिश के बाद गुरुवार को दानापुर के आरजेडी विधायक रीतलाल यादव ने न्यायालय में सरेंडर कर दिया। पिछले दिनों रीतलाल यादव के घर छापेमारी भी हुई थी, जिसमें घर से भारी मात्रा में कैश भी मिले थे। रीतलाल यादव पर कई गंभीर आरोप हैं। उन पर एक प्रमुख बिल्डर ने रंगदारी की मांग करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था।