JDU नेत्री के हाथ और सीने में मारी गोली,बदमाशों ने की 2 राउंड फायरिंग, सीने में फंसी बुलेट

डेस्कः
पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के दुजरा इलाके में रविवार देर रात अपराधियों ने महिला सोनी देवी (40) को गोली मार दी। सोनी देवी महिला JDU नेत्री हैं। वह वार्ड नंबर 22 की महिला विंग की JDU अध्यक्ष हैं। एक गोली हाथ में लगी है वहीं एक गोली अभी भी सीने में फंसी हुई है। आनन-फानन में घायल महिला को इलाज के लिए स्थानीय लोगों ने PMCH में एडमिट करवाया गया है। सोनी, देवी स्थान के पास ही अंडा का दुकान चलाती हैं।
घटना की सूचना मिलते ही बुद्धा कॉलोनी थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने 2 राउंड फायरिंग की है। एक गोली महिला के हाथ में लगी है। आपसी विवाद में घटना को अंजाम दिया गया है। देर रात पुलिस ने परिजनों के आरोप के आधार पर दानापुर में भी छापेमारी की है।
घटना की पुष्टि बुद्धा कॉलोनी के थानेदार सदानंद शाह ने की है। थानेदार ने बताया कि महिला के हाथ में गोली लगी है। फिलहाल वह खतरे से बाहर है। एक शख्स पर पहले के विवाद में गोली मारने का आरोप लगाया गया है। इसकी छानबीन की जा रही है।