राष्ट्रपति की देवघर यात्रा के दौरान सुरक्षा में भारी चूक, सांसद निशिकांत दुबे ने उठाया सवाल
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की देवघर यात्रा के दौरान झारखंड पुलिस की ओर से सुरक्षा में गंभीर चूक हुई जिस पर भाजपा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने कड़ी आपत्ति जताई।

रांची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की गुरुवार को देवघर (झारखंड) की यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर चूक हुई है। इस घटना को लेकर भारतीय जनता पार्टी के सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने झारखंड पुलिस पर निशाना साधते हुए इस चूक को गंभीर बताते हुए सवाल उठाया है कि यदि राष्ट्रपति जैसे देश के प्रथम नागरिक की सुरक्षा में लापरवाही हो सकती है, तो आम नागरिकों की सुरक्षा की क्या स्थिति होगी?
सांसद ने बताया कि देवघर एयरपोर्ट से निकलने पर राष्ट्रपति दूसरे रूट से गई और उनका काफिला अलग रूट पर चला गया। इससे बड़ी चूक और क्या हो सकती है। पुलिस और प्रशासन अभी इस मामले पर प्रतिक्रिया देने से बच रहे हैं।
सियासी हलचल तेज
इस घटना के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। भाजपा सांसद के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए इंटरनेट मीडिया पर आरोप-प्रत्यारोप जारी है। विवेक सिंह पालीवाल ने लिखा, "कांग्रेस शासित प्रदेश झारखंड में कानून व्यवस्था बिल्कुल ही ध्वस्त हो गई है। राष्ट्रपति जी की सुरक्षा में चूक कांग्रेस की सोची समझी राजनीति का हिस्सा तो नहीं? इसकी गहन जांच होनी चाहिए।