रांची के 3.85 लाख लाभुकों के खाते में ट्रांसफर हुई 115 करोड़ से अधिक मंईयां सम्मान योजना की राशि

रांची के 3.85 लाख लाभुकों के खाते में ट्रांसफर हुई 115 करोड़ से अधिक मंईयां सम्मान योजना की राशि

Jharkhand News:मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची जिले के कुल 3,85,751 लाभुकों को सम्मान राशि (₹2500 प्रति लाभुक) का सीधे उनके बैंक खातों में आधार-बेस्ड भुगतान कर दिया गया है। इस संबंध में कुल ₹115 करोड़ 7 लाख 12 हजार 500 की राशि ट्रांसफर की गई है। साथ ही योजना अंतर्गत जिला के लाभुकों को मई महीने में सम्मान राशि का भी भुगतान किया गया है।

जून 2025 माह के लिए प्रखंड एवं शहरी क्षेत्रवार लाभुकों की संख्या इस प्रकार है:
अनगड़ा - 16,437, अरगोड़ा (नगर निगम) - 11,878, बड़गाईं (नगर निगम) - 8,901, बेड़ो - 20,564, बुंडू - 8,469, बुंडू नगर पंचायत - 3,416, बुढ़मू - 17,599, चान्हो - 19,676, हेहल (नगर निगम) - 15,117, ईटकी - 10,446, कांके - 31,460, कांके (नगर निगम) - 1,289, खलारी - 9,653, लापुंग - 11,201, मांडर - 23,249, नगड़ी - 17,632, नगड़ी (नगर निगम) - 7,428, नामकुम - 17,646, नामकुम (नगर निगम) - 8,342, ओरमांझी - 18,121, राहे - 9,513, रातू - 18,424, सिल्ली - 21,164, सोनाहातू - 12,793, तमाड़ - 18,452, सदर (नगर निगम) - 26,881।

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना अंतर्गत मई महीने में सम्मान राशि प्राप्त करने वाले लाभुकों की संख्या निम्न है:
अनगड़ा - 2817, अरगोड़ा (नगर निगम) - 2307, बड़गाईं (नगर निगम) - 1767, बेड़ो - 4300, बुंडू - 1732, बुंडू नगर पंचायत - 693, बुढ़मू - 3188, चान्हो - 3656, हेहल (नगर निगम) - 3296, ईटकी - 2057, कांके - 4945, कांके (नगर निगम) - 348, खलारी - 2103, लापुंग - 2629, मांडर - 4276, नगड़ी - 3633, नगड़ी (नगर निगम) - 1363, नामकुम - 3532, नामकुम (नगर निगम) - 2385, ओरमांझी - 3149, राहे - 1722, रातू - 3734, सिल्ली - 4381, सोनाहातू - 2077, तमाड़ - 3778, सदर (नगर निगम) - 4666।

जिन लाभुकों का आवेदन स्वीकृत हो चुका है लेकिन उनके बैंक खाते आधार से लिंक नहीं हैं, वैसे लाभुकों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। सभी लंबित लाभुकों से शीघ्र आधार सीडिंग कराने की अपील की गई है ताकि उन्हें यथाशीघ्र योजना का लाभ मिल सके।
वर्तमान में जिला स्तर पर लाभुकों का भौतिक सत्यापन कार्य भी तीव्र गति से जारी है। सत्यापन उपरांत योग्य पाए गए लाभुकों को भी योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। जिन लाभुकों का भौतिक सत्यापन अब तक नहीं हो पाया है, वे आंगनबाड़ी सेविका से संपर्क कर सत्यापन प्रपत्र प्राप्त करें और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें योजना का लाभ मिल पाएगा।