धान की रोपाई करते दिखे बाबूलाल मरांडी, सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा कर लिखी दिल की बात

डेस्क
तस्वीर में दिख रहे ये शख्स झारखंड के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी हैं। बाबूलाल मरांडी एक बार फिर अपनी जमीन से जुड़ी सादगी और मिट्टी से लगाव के लिए चर्चा में आ गये हैं। इस बार वह गिरिडीह जिले के कोदांईबांक स्थित अपने खेतों में खुद धान की रोपाई करते नजर आए। बाबूलाल मरांडी साधारम वेश भूषा में खेत में उतरे थे। उन्होंने खुद इससे जुड़ी तस्वीर को सोशल मीडिया पर साझा किया है। तस्वीर में वे पूरी तन्मयता से धान की बुआई करते दिख रहे हैं। इसके साथ उन्होंने एक संदेश भी लिखा है। उन्होंने कहा कि “आज कोदांईबांक स्थित अपने खेत में धान की रोपाई की। खेतों में काम करना मुझे हमेशा आत्मिक संतोष और आनंद प्रदान करता है। कृषि हमें आत्मनिर्भरता के साथ-साथ जमीन से जुड़े रहने का भाव भी सिखाती है।” उनका यह सरल और व्यवहारिक रूप एक बार फिर उनके जमीनी जुड़ाव को दर्शाता है। मरांडी इससे पहले भी कई बार सार्वजनिक रूप से खेती-किसानी से अपने लगाव का जिक्र कर चुके हैं।