सचिवालय सेवा में पदो की कटौती का अंदेशा मिलते ही मंत्रियों से मिले झारखंड सचिवालय सेवा के पदाधिकारी
मंत्रियों ने कैबिनेट बैठक में इस मामले को रखने का आश्वासन दिया यद्यपि आज की बैठक में यह प्रस्ताव नही आया।

IBN7 BHARAT डेस्क ,रांची
झारखंड सचिवालय संघ ख़बर :सचिवालय अनुदेश में संशोधन के बहाने सचिवालय सेवा के पदों में कटौती की भनक मिलते संवर्गीय पदाधिकारी चौकन्ने हो गए।
पहले के आंदोलन में मिले सबक से इस बार बदली रणनीति के तहत सचिवालय कर्मियों ने सरकार के 06 मंत्रियों से व्यक्तिगत मुलाकात कर मामले से अवगत कराया।
मंत्रियों को बताया गया कि केंद्र सरकार के सेवा शर्त के अनुरूप राज्य सरकार सेवा शर्त देने हेतु समझौता बद्ध है।
केंद्रीय सचिवालय सेवा की तर्ज पर सचिवालय सेवा गठित है। तदनुसार 2 सहायक प्रशाखा पदाधिकारी पर 1 प्रशाखा पदाधिकारी होते है ।प्रस्तावित सचिवालय अनुदेश में 3 सहायक प्रशाखा पदाधिकारी पर एक प्रशाखा पदाधिकारी रहेंगे। फलस्वरूप न केवल प्रशाखा पदाधिकारी के पदों में कमी होगी,बल्कि उच्चतर पद भी कम होंगे।
सरकार में काम का बोझ बढ़ा है,पर कतिपय बड़े अधिकारी सचिवालय सेवा के प्रति व्यक्तिगत दुराग्रह में रिक्त पदों पर नियुक्ति के बजाय पिछले दरवाजे से पद कटौती कराने में लगे हैं।
मंत्रियों ने कैबिनेट बैठक में इस मामले को रखने का आश्वासन दिया यद्यपि आज की बैठक में यह प्रस्ताव नही आया।