JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं की CBI जांच की मांग पर बोलीं दीपिका पांडेय सिंह, राज्य एजेंसी को काम पूरा करने दीजिए

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं की CBI जांच की मांग पर बोलीं दीपिका पांडेय सिंह, राज्य एजेंसी को काम पूरा करने दीजिए

झारखंड की ग्रामीण कार्य, ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने द फॉलोअप से खास बातचीत में कहा कि हम JPSC-JSSC की भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी की शिकायत लेकर जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में आंदोलन कर रहे छात्रों की तीनों मांगों का समर्थन करते हैं। दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि पेपर लीक के खिलाफ सबसे सख्त कानून बनाने वाला राज्य झारखंड है और हम यह सुनिश्चित करेंगे कि प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ किया जाए। 

पेपर लीक के खिलाफ सबसे सख्त कानून झारखंड में
मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि छात्र चाहते हैं कि पेपर लीक के दोषियों को सजा मिले, और उसके लिए सबसे पहले  सख्त कानून झारखंड में बनाया गया। उन्होंने कहा कि अब केंद्र सरकार भी उसी दिशा में आगे बढ़ रही है। मंत्री ने कहा कि अभ्यर्थी पेपर-लीक प्रूफ परीक्षाओं का आयोजन चाहते हैं, और यह केवल झारखंड नहीं बल्कि पूरे देश की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि आने वाले समय में लीक प्रूफ परीक्षा प्रणाली का मॉडल झारखंड से ही निकलेगा। तीसरी मांग समयबद्ध परीक्षा कैलेंडर का है और हम इन सभी मांगों का समर्थन करते हैं। दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि छात्रों की समस्या का समाधान होना चाहिए।