व्यवसायी को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली

व्यवसायी को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली

डेस्कः
मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। घायल की पहचान जेल रोड निवासी श्याम पोद्दार के बेटे वीरेश कुमार के रूप में हुई है। घटना आज सुबह की है, जब वीरेश स्कूटी से अपनी दुकान जा रहे थे। ये प्लाई का कारोबार करते हैं। बीएमपी 6 के पास बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। वीरेश के स्कूटी भगाने पर अपराधियों ने फायरिंग कर दी। लगभग 20 मीटर चलने के बाद वीरेश स्कूटी से गिर गए और बेसुध हो गए। घटना ता सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें युवक अपनी स्कूटी से नीचे गिरने हुए नजर आ रहे है। वो चिल्ला भी रहे है।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
स्थानीय लोगों ने घायल वीरेश को जुड़न छपरा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। मिठनपुरा थाना अध्यक्ष दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। डीएसपी टाउन-1 सीमा देवी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और अस्पताल में घायल से पूछताछ की। पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की गहन छानबीन में जुटी है।

श्याम पोद्दार के बेटे वीरेश कुमार आज सुबह स्कूटी से अपने दुकान जा रहे थे। रास्ते में बीएमपी-6 के पास बाइक सवार अपराधी पीछे से पहुंचे। उनको रुकने का इशारा किया। लेकिन वीरेश स्कूटी से भगाने लगा। जिसके बाद अपराधियों ने उनपर फायरिंग कर दी। करीब 20 मीटर दूर जाने के बाद वीरेश स्कूटी से उतर कर जमीन पर बेसुध हालत में लेट गया। मौके पर स्थानीय लोगो की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने घायल वीरेश को जुड़न छपरा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां नाजुक स्थिति में उसका इलाज चल रहा है।

घटना के पीछे का कारण साफ नहीं

मामले की जानकारी मिठनपुरा थाना की पुलिस को दी गई। डीएसपी टाऊन 1 सीमा देवी मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल के बाद अस्पताल में घायल से पूछताछ करने पहुंची है। घटना के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। डीएसपी टाऊन-1 सीमा देवी ने बताया कि एक युवक को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारी है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामले की जांच चल रही है। घटनास्थल और आसपास के लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।