क्या नीतीश कुमार के खिलाफ इस बार बनी है एंटी इनकंबेंसी जैसी स्थिति?
जदयू नेता विजय कुमार चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार के खिलाफ एंटी इनकंबैंसी जैसी कोई स्थिति नहीं है। आगामी चुनावों में विकसित बिहार के सपने को साकार करने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा।

विजय चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार के प्रति जनता का विश्वास लगातार गहराता जा रहा है। कानून का राज स्थापित कर उन्होंने बिहार के विकास को नई दिशा दी है।