मास्क पहनकर विधानसभा पहुंचा विपक्ष, लिखा था - न्याय चाहिए, धोखा नहीं
आज से झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र का आगाज हो गया है। आज पहले दिन भाजपा विधायक मास्क पहनकर सदन में पहुंचे। जिस पर लिखा था - न्याय चाहिए, धोखा नहीं। जेपीएससी, जेएसएससी-सीजीएल सभी परीक्षाओं की सीबीआई जांच कराओ। विपक्ष का यह संदेश साफ तौर पर राज्य में चल रहे परीक्षा विवाद और अभ्यर्थियों के आंदोलन को लेकर सरकार पर दबाव बनाने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा विधायकों ने खड़े होकर जेपीएससी का मुद्दा उठाना शुरू कर दिया, जिससे माहौल गर्म हो गया।








