हत्या के आरोपी को बदमाशों ने जबड़े में मारी गोली

डेस्क
गोड्डा जिले के महागामा थाना क्षेत्र में हत्या के आरोपी को गोली मार दी गई। गोली युवक के जबड़े में गोली लगी जिसके बाद परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से उसे भागलपुर रेफर कर दिया गया। घटना बनरचूंहा गांव की है। युवक की पहचान श्याम झा (19) के रूप में की गई। 2023 में श्याम पर गांव में जमीन विवाद में एक व्यक्ति की हत्या का आरोप है। श्याम इस मामले में जेल में था। फिलहाल जमानत पर बाहर था। घायल श्याम के भाई कन्हैया झा ने बताया कि वे लोग घर के बाहर बैठे थे। इसी दौरान गांव के ही गोलू यादव और चर्चित झा वहां आए। उन्होंने श्याम के जबड़े में गोली मार दी और भाग निकले। श्याम को एक गोली लगी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी की जा रही है।