लालू ने तेजप्रताप की साली और खेसारी लाल यादव की पत्नी को दिया टिकट

राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने परसा से पूर्व सीएम दरोगा राय की पोती करिश्मा और छपरा से भोजपुरी गायक खेसारी लाल यादव की पत्नी चंदा को टिकट देकर राजनीतिक दांव खेल दिया है। करिश्मा डेंटिस्ट हैं। वे तेजप्रताप की पत्नी ऐश्वर्या राय की चचेरी बहन हैं।

लालू ने तेजप्रताप की साली और खेसारी लाल यादव की पत्नी को दिया टिकट

महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर माथापच्ची जारी है। बुधवार की शाम दिल्ली से पटना पहुंचे कांग्रेस के अध्यक्ष और प्रभारी ने 11 कैंडिडेट्स को सिंबल बांटे। कांग्रेस ने यहां से शिव प्रकाश गरीब दास को अपना उम्मीदवार बनाया है, जबकि CPI पहले ही अवधेश कुमार को सिंबल दे चुकी है।

वहीं पूर्व सांसद सूरजभान सिंह ने बुधवार को पशुपति पारस की पार्टी लोजपा के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद देर रात सूरजभान सिंह ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से उनके आवास पर मुलाकात की।

मोकामा से उनकी पत्नी वीणा देवी को राजद की ओर से उम्मीदवार बनाया जा सकता है। इस सीट से जदयू ने बाहुबली अनंत सिंह को प्रत्याशी बनाया है।

कांग्रेस ने 11 प्रत्याशियों को सौंपे सिंबल

वहीं, कांग्रेस ने 11 प्रत्याशियों को सिंबल बांट दिया है। इसमें प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम शामिल हैं। कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि पार्टी 61 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसमें 28 सीटों पर कैंडिडेट्स का सिलेक्शन हो गया है और सिंबल देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ऑफिशियल घोषणा जल्द कर दी जाएगी।