बारात के दौरान फायरिंग, आरोपी गिरफ्तार, पंचायती के बाद हुई दुल्हन की विदाई

बारात के दौरान फायरिंग, आरोपी गिरफ्तार, पंचायती के बाद हुई दुल्हन की विदाई

डेस्कः
पटना के पालीगंज के रघुनाथपुर गांव में एक शादी समारोह के दौरान हुए विवाद में गोली चलने से एक युवक घायल हो गया। घटना मंगलवार की रात की है। घायल हुए युवक की पहचान नरेश सिंह के बेटे हरेराम कुमार के रूप में हुई है। घायल युवक को पहले पालीगंज अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे PMCH रेफर कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया है।


पंचायती के बाद हुई दुल्हन की विदाई
पालीगंज अनुमंडल DSP प्रीतम कुमार के अनुसार, रानीतालाब थाने के सरैया से आई बारात में पहले दरवाजा लगने के दौरान विवाद हुआ था। गांव के लोगों ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया, लेकिन बुधवार की सुबह विदाई के समय फिर विवाद शुरू हो गया। इसी दौरान बाराती पक्ष के सौरभ कुमार ने गुस्से में आकर पिस्टल निकाली और हरेराम की गर्दन में गोली मार दी। सौरभ कुमार के पिता का नाम शांभू सिंह है। गोली चलने के बाद वहां भगदड़ मच गई और लोग जान बचाकर भागने लगे। बाद में पंचायत की मध्यस्थता से दुल्हन की विदाई कराई गई।