बिहार के रोहतास जिले की नेहा त्रिपाठी ने हासिल की CGL में 14वी रैंक

बिहार के रोहतास जिले के नोखा प्रखंड की रहने वाली नेहा त्रिपाठी ने एसएससी सीजीएल परीक्षा 2024 में शानदार सफलता हासिल की है। नेहा ने 14वीं रैंक प्राप्त कर केंद्रीय सचिवालय सेवा में अधिकारी के पद पर चयनित होकर अपने विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है। उनके पिता धनंजय त्रिपाठी किसान हैं, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों और सीमित संसाधनों के बावजूद बेटी की शिक्षा को हमेशा प्राथमिकता दी। उनकी मां मंजू त्रिपाठी गृहिणी हैं, जिन्होंने हर कदम पर नेहा का साथ दिया। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, स्कूल और पूरे जिले में खुशी का माहौल है।