बड़हरा में गंगा किनारे चार स्थलों पर कटाव निरोधी कार्य शुरू
विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कटाव निरोधी कार्य का शुभारंभ किया, मजदूर दिवस पर मजदूरों को अंगवस्त्र देकर विधायक ने सम्मानित किया

भोजपुर:कटाव निरोधी कार्य का शुभारंभ - मजदूर दिवस पर मजदूरों को अंगवस्त्र देकर विधायक ने सम्मानित किया आरा, हमारे संवाददाता। भोजपुर जिले के बड़हरा में गंगा नदी से हो रहे कटाव को रोकने के लिए बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल आरा की ओर से चार स्थलों पर कटाव निरोधी कार्य शुरू कर दिया गया है। कार्य का शुभारंभ विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह की ओर से किया गया। इस दौरान मजदूर दिवस के अवसर पर मजदूरों को अंगवस्त्र देकर विधायक ने सम्मानित किया। कटाव निरोधी कार्य शुरू होने से क्षेत्र के लोगों में खुशी है। कटाव निरोधी कार्य की स्वीकृति के लिए विधायक ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई दी है।