भोजपुर में जहरीले सांप ने युवक को काटा, एक साल के अंदर 3 बार डसा

भोजपुर में जहरीले सांप ने युवक को काटा, एक साल के अंदर 3 बार डसा

डेस्कः
भोजपुर के बड़हरा इलाके में जहरीले सांप ने एक युवक को काट लिया। आनन-फानन में परिजन सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना पैगा गांव की है।
पड़ोसी महेंद्र प्रसाद ने बताया कि पंकज कुमार(32) को एक साल में तीसरी बार सांप ने डसा है। एक साल पहले मछली मारते समय और 6 माह पहले पानी की टंकी समय करने के दौरान काटा था। एक ही सांप ने 2 बार डसा है। सड़क हादसे में 5 साल पहले 2 भाइयों की मौत हो गई थी। घर में अकेला ही बचा है।
पंकज के चचेरी बहन की शादी 29 अप्रैल को थी। गुरुवार को कलेवा लेकर रिश्तेदारों के साथ बहन के ससुराल जाना था। कमरे में परफ्यूम लगा रहा था। इस दौरान जहरीले सांप ने उसे डस लिया। सांप के काटने के बाद वो चिल्लाने लगा।
सदर अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि जहरीले सांप के काटन से युवक की हालत काफी गंभीर है। सभी ट्रीटमेंट दिया गया है। फिलहाल ऑब्जर्वेशन में रखा गया है।