रांची में AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकी गई

रांची में AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकी गई

14वीं JPSC पीटी परीक्षा गड़बड़ी मामले के विरोध में आंदोलन कर रहे झारखंड के छात्रों के समर्थन में वामदलों और जनवादी संगठनों के छात्र संगठन शुक्रवार को झारखंड विधानसभा का घेराव कर रहे हैं.पुलिस सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था के बीच AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा के नेतृत्व में तमाम वामपंथी जनवादी संगठन विधानसभा की ओर बढ़े. विधानसभा मार्च के क्रम में एक युवक ने नेहा बोरा पर स्याही फेंकने की कोशिश की. स्याही फेंकने वाले युवा की आईसा के छात्रों ने पिटाई कर दी. हालांकि पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है. युवक को भीड़ से निकालने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी.