महिला थाना प्रभारी 50 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार, एसीबी की ट्रैप कार्रवाई में रंगेहाथ पकड़ी गई अधिकारी
Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट सह महिला थाना प्रभारी सुलेखा कुमारी सपना को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। एसीबी की टीम ने गुरुवार को महिला थाना परिसर में ही ट्रैप कार्रवाई करते हुए आरोपी अधिकारी को दबोच लिया। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम, 2018 की धारा 7(ए) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
शिकायत के बाद एसीबी ने किया सत्यापन
एसीबी के अनुसार, खूंटी के हुरलुंग निवासी श्याम कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके खिलाफ दर्ज एक मामले में राहत दिलाने और जांच में सहयोग करने के बदले महिला थाना प्रभारी रिश्वत की मांग कर रही थीं। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले का सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत मांगने के आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए।
4.50 लाख रुपये मांगे, पहली किस्त 50 हजार पर बनी सहमति
शिकायतकर्ता के मुताबिक, थाना प्रभारी ने केस में राहत देने के एवज में कुल 4 लाख 50 हजार रुपये की मांग की थी। बातचीत के बाद पहली किस्त के रूप में 50 हजार रुपये देने पर सहमति बनी। इसके बाद शिकायतकर्ता ने पूरी जानकारी एसीबी को दी, जिसके आधार पर ब्यूरो ने ट्रैप की योजना तैयार की और कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए मामला दर्ज किया।
रिश्वत लेते ही एसीबी ने किया गिरफ्तार
रांची एसीबी थाना कांड संख्या-15/26, दिनांक 29 जुलाई 2026 दर्ज करने के बाद गठित विशेष ट्रैप टीम ने गुरुवार को कार्रवाई की। पूर्व निर्धारित योजना के तहत शिकायतकर्ता जैसे ही महिला थाना प्रभारी को 50 हजार रुपये की पहली किस्त देने पहुंचा और उन्होंने रकम स्वीकार की, पहले से मौजूद एसीबी की टीम ने उन्हें मौके पर ही रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की जांच जारी है।
Chitranjan Pandey Jul 18, 2026 0
भोजपुर के बिहिया में एक जर्जर बाउंड्रीवाल गिरने से दो चचेरे भाइयों की दर्दनाक मौत...
Chitranjan Pandey Jul 18, 2025 0
चंदन मिश्रा हत्याकांड में बड़ा खुलासा। 5 नहीं, 6 अपराधी हत्याकांड में थे शामिल। सभी...
Chitranjan Pandey Jul 17, 2025 0
पारस अस्पताल पटना में चंदन मिश्रा की हत्या के आरोपी तौसीफ बादशाह को गिरफ्तार कर...
Chitranjan Pandey Aug 30, 2025 0
Bhojpuri Star Pawan Singh: भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह एक नए विवाद में घिरते हुए...
Chitranjan Pandey Apr 5, 2025 0
बुध ग्रह 7 अप्रैल को मीन राशि में मार्गी गति शुरू कर देंगे। बुध के मार्गी होने से...
Chitranjan Pandey Aug 18, 2025 0
भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह के कुनबे में एक और चमचमाती गाड़ी की एंट्री होने वाली...
Total Vote: 1
मुन्नी देवीTotal Vote: 1
RJD+INDIA



