भोजपुर जिले में नाच के विवाद में सिपाही चयनित युवक की हत्या
जानकारी के अनुसार, राकेश कुमार के चचेरे भाई रवि नंदन प्रसाद के बयान पर गांव के पर 6 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इसमें पवन सिंह, बसंत सिंह उर्फ साधु, राजू सिंह, राजन कुमार, जमींदार सिंह और लाल बहादुर सिंह को आरोपी के रुप में नामजद किया गया है। साथ ही हत्याकांड में बसंत सिंह उर्फ साधु सिंह को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा चार-पांच अन्य को भी हिरासत में लिया गया है।

बिहार के भोजपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां चचेरी बहन की शादी में नाच के दौरान हुए विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई.
यह घटना सिकरहट्टा थाना क्षेत्र के पटखौली गांव में बुधवार की रात हुई। मृतक की पहचान पटखौली निवासी सुरेंद्र राम के 26 वर्षीय बेटे राकेश कुमार के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि राकेश झारखंड में ट्रक चलाता था। हाल ही में बिहार पुलिस सिपाही भर्ती में उसका चयन हो गया था और मेरिट लिस्ट में भी नाम आ गया था। राकेश बुधवार रात को अपने भाई को खाना देकर फतेहपुर बाजार से घर लौट रहा था। तभी उसके साथ मारपीट की गई। उसके सिर, बाएं गाल, हथेली, कोहनी, छाती, पेट पर जख्म का निशान और दोनों आंख पर सूजन एवं काले रंग के जख्म का निशान पाए गए हैं। मुंह से खून भी बहता हुआ पाया गया था।
वहीं, परिजनों के द्वारा लाठी-डंडों एवं रॉड से पीटकर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है। हत्या के बाद सड़क हादसे का रूप देने का प्रयास किया गया था। इसके तहत शव का को घसीट कर कुछ दूरी पर फेंक दिया गया। इस कारण कुछ दूर तक खून के धब्बे गिरे थे। परिजन की ओर से दो दिन पूर्व चचेरी बहन की शादी में नाच के दौरान उपजे विवाद में गांव के ही छह लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है।