अगले 3 दिन तक झारखंड के इन जिलों में होगी बारिश, वज्रपात की भी चेतावनी

मौसम विभाग ने झारखंड के कई जिलों में अगले चार दिनों तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। रांची समेत कई इलाकों में तेज हवाएं और बिजली गिरने की आशंका है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण राज्य में सामान्य से 69% ज्यादा बारिश दर्ज की गई है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

अगले 3 दिन तक झारखंड के इन जिलों में होगी बारिश, वज्रपात की भी चेतावनी

Jharkhand Weather Update:झारखंड के कई हिस्सों में तेज बारिश और वज्रपात का खतरा बना हुआ है। मौसम विभाग ने लातेहार, लोहरदगा, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, 13 से 15 तक झारखंड के कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान आसमान में घने बादल छाए रहेंगे और तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

वहीं 14 जुलाई को देवघर, दुमका, गिरिडीह, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम समेत 11 जिलों में भारी बारिश की आशंका जताई गई है। इन जिलों के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। 15 जुलाई को भी बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। इस दिन देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज जिलों में भारी बारिश हो सकती है।

हालांकि, एक जून से 12 जुलाई तक झारखंड में कुल मिलाकर 64 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है। इस दौरान औसतन 504.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि सामान्य मात्रा 307 मिलीमीटर होती है। लेकिन देवघर, गढ़वा, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ में 21 से 29 प्रतिशत कम बारिश हुई है। इन जिलों में मॉनसून की सक्रियता अपेक्षाकृत कम रही है।