दामाद ने सास को चाकू से मारा, सास बोली-अचानक कमरे में घुसकर किया हमला

दामाद ने सास को चाकू से मारा, सास बोली-अचानक कमरे में घुसकर किया हमला

डेस्कः
गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र के जीन बाबा सबेया गांव में एक दामाद ने अपनी सास की हत्या का प्रयास किया। इस घटना में वह गंभीर रूप में से घायल हो गई। घायल की पहचान 55 वर्षीय तेतरी देवी के रूप में हुईं है। घटना शुक्रवार रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार महिला के पति और बेटी हरियाणा गए हुए थे। वहीं आरोपी की पहचान छपरा जिले के पानापुर थाना क्षेत्र निवासी बिजेंदर राय के रूप में हुई है।

हमले के बाद घर छोड़कर भागा

जख्मी तेतरी देवी ने बताया कि शुक्रवार को वह अपने ससुराल आया था। जिसके बाद महिला ने उसका सम्मान किया और खाने में मिट-रोटी खिलाई। खाना खाने के ढाई घंटे बाद, जब तेतरी देवी सो रही थीं, बिजेंदर उनके बेड पर आ बैठा। अचानक नींद खुलने पर तेतरी देवी डर गईं और बाहर भागने की कोशिश की।

इसी दौरान बिजेंदर ने उन्हें पकड़ लिया और गला दबाने लगा। किसी तरह तेतरी देवी ने शोर मचाया। पड़ोस की एक महिला के आने से पहले आरोपी ने उनके पेट में चाकू घोंप दिया और फरार हो गया। घायल तेतरी देवी को पहले हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। बाद में उन्हें गोपालगंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना के पांच घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार

मीरगंज थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि जख्मी महिला के बयान के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को घटना के पांच घंटे के अंदर गिरफ्तार किया गया है और पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जायेगा