Delhi blast live update: लाल किला के पास कार धमाके में अब तक 8 की मौत, दिल्ली से मुंबई तक हाई अलर्ट

दिल्ली अग्निशमन विभाग ने बताया कि लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास एक कार में विस्फोट की सूचना मिली थी, जिसके बाद तीन-चार गाड़ियों में भी आग लग गई और उन्हें नुकसान पहुंचा।

Delhi blast live update: लाल किला के पास कार धमाके में अब तक 8 की मौत, दिल्ली से मुंबई तक हाई अलर्ट

दिल्ली में लाल किले के पास एक कार में बम धमाका होने से अफरातफरी मच गई है। यह धमाका लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास खड़ी एक कार में हुआ। ब्लास्ट इतना भीषण था कि काफी दूर तक इसकी धमक दिखी और आग भड़क गई। कई कारें इस आग की चपेट में आई हैं और अब तक 8 लोगों के मरने और 25 लोगों के घायल होने की खबर है। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की 7 टीमों को रवाना किया गया और दिल्ली पुलिस की एक स्पेशल टीम भी मौके पर पहुंची है। फिलहाल पूरी दिल्ली में हाई अलर्ट जारी है। यह धमाका कैसे हुआ और इसके क्या कारण हैं। इस संबंध में जानकारी का इंतजार है। फिलहाल पुलिस शुरुआत जांच में जुटी है।

Delhi blast live update: NIA को जांच के आदेश, फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची

Delhi blast live update: दिल्ली में हुए जोरदार धमाके के बाद फोरेंसिक टीम जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंच गई है। उधर गृहमंत्री अमित शाह ने इस विस्फोट की जांच के आदेश NIA को दे दिए हैं।

Delhi blast live update: गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से बात की

Delhi blast live update: गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से बात की करते हुए कार में हुए धमाके को लेकर जानकारी ली है। इसके साथ ही शाह ने IB चीफ से भी जानकारी ली है।

Delhi blast live update: दिल्ली में धमाके के बाद मुंबई में भी सुरक्षा कड़ी की गई

Delhi blast live update: दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास कार विस्फोट के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी है। गश्त बढ़ा दी गई है, महत्वपूर्ण स्थानों पर वाहनों की जांच की जा रही है, संदिग्ध व्यक्तियों की अचानक तलाशी ली जा रही है, सभी पुलिस स्टेशनों को सतर्क किया जा रहा है, नाकाबंदी लागू की जा रही है और संवेदनशील क्षेत्रों में जमीनी खुफिया जानकारी का उपयोग किया जा रहा है।