बिहार में मानसून की एंट्री, 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए राजधानी में कब से बरसेंगे बदरा

बिहार में मंगलवार को मानसून प्रवेश कर गया। किशनगंज के रास्ते राज्य में प्रवेश किया। जिसका प्रसार किशनगंज के साथ ही पूर्णिया, सुपौल, कटिहार, भागलपुर, बांका, मुंगेर तक हो गया है।

बिहार में मानसून की एंट्री, 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए राजधानी में कब से बरसेंगे बदरा

मानसून अपडेट :आखिरकार बिहारवासियों को राहत देने वाला पल आ ही गया। मंगलवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून ने बिहार में आधिकारिक रूप से प्रवेश कर लिया है। किशनगंज के रास्ते राज्य में दाखिल हुआ मानसून अब तेजी से अपना विस्तार कर रहा है। इसके प्रभाव से किशनगंज, पूर्णिया, सुपौल, कटिहार, भागलपुर, बांका और मुंगेर में अच्छी बारिश दर्ज की गई है, जिससे भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों ने राहत की सांस ली है।

पटना में कल बारिश की संभावना 

विभाग ने साथ ही अररिया, बांका, भागलपुर, पश्चिम चंपारण और सुपौल में वज्रपात और मेघगर्जन की संभावना भी जताई है। राजधानी पटना के लिए मौसम विभाग ने बताया कि आसमान में आंशिक बादल रह सकते हैं, जबकि बुधवार से बारिश की संभावना के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। फिलहाल बिहार में मानसून की एंट्री ने मौसम को सुहाना बना दिया है और लोगों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई है। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि आने वाले दिनों में बारिश की रफ्तार कितनी बनी रहती है।