भोजपुर में शौचालय करने गए युवक को मारी गोली

भोजपुर में शौचालय करने गए युवक को मारी गोली

डेस्कः
भोजपुर जिले के गजराजगंज ओपी अंतर्गत विशुनपुरा गांव में शुक्रवार की रात संदिग्ध स्थिति में एक किशोर को गोली लग गई। जख्मी किशोर को गोली दाहिने पैर के घुटने के नीचे लगी है, जो आर-पार हो गई है। जिसके बाद दोस्तों के ने आनन-फानन में इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में इलाज कराया जा रहा है। जख्मी किशोर संदेश थाना क्षेत्र के जमुआंव गांव निवासी विजय चौधरी के 15 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार है।
घटना की जानकारी देते हुए जख्मी आदर्श ने बताया कि वो अपने कुछ दोस्तों के साथ अपने घर से शुक्रवार की शाम अपने दोस्त विशुनपुरा गांव निवासी संटू की बहन की शादी में गया हुआ था। शादी समारोह में जाने के बाद उसने खाना खाने के बाद समियाना में हो रहे नाच प्रोग्राम देखने के लिए चला गया था।

इसी बीच आदर्श लघुशंका करने के लिए खेत की ओर गया,तभी दो की संख्या में लड़कों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग के घटना में गोली उसके पैर के घुटने के नीच का लगी। इसके बाद खून से लथपथ हालत में आदर्श ने अपने अन्य दोस्तों को जानकारी दी। आदर्श ने बताया कि गोली चलाने के बाद दोनों लड़के वहां से फरार हो गए।

जख्मी युवक खतरे से बाहर

वहीं, ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने बताया कि किशोर को गोली दाहिने पैर में लगी है। आरा सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी का एक्स-रे कराया जा रहा है। हालांकि जख्मी खतरे से बाहर है। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की छानबीन में जुट गए है।