पहलगाम आतंकी हमले में बिहार के IB अफसर की मौत

पहलगाम आतंकी हमले में बिहार के IB अफसर की मौत

डेस्कः
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में 27 लोगों की मौत हो गई। घटना बैसारन घाटी इलाके मंगलवार दोपहर 2.45 बजे हुई। आतंकियों ने UP के शुभम द्विवेदी से नाम पूछा फिर उसके सिर में गोली मारी।
हमले में बिहार के रहने वाले मनीष रंजन भी मारे गए। वे पिछले 2 सालों से IB के हैदराबाद ऑफिस में सेक्शन ऑफिसर के पद पर पोस्टेड थे।
मनीष को पत्नी और 2 बच्चों के सामने गोली मार दी गई। उनकी पत्नी आशा देवी और दोनों बच्चे सुरक्षित हैं।
मनीष रोहतास के करगहर थाना क्षेत्र के अरुही गांव के रहने वाले थे। सासाराम शहर के गौरक्षणी मोहल्ले में उनका पुश्तैनी घर भी है।
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो गोलियों की आवाज सुनकर मनीष ने पत्नी और बच्चों को दूसरी दिशा में भागने को कहा। इस दौरान वे परिवार से अलग हो गए। आतंकियों ने उन्हें गोली मार दी।
मनीष के पिता मंगलेश मिश्रा स्कूल में शिक्षक हैं। 2010 में मनीष की शादी हुई थी। 12 साल का बड़ा बेटा है और 8 साल की लड़की है।

वहीं अमित के चाचा आलोक प्रियदर्शी ने बताया- 'मैं भी मनीष के परिवार के साथ कश्मीर जाने वाले थे, लेकिन तबीयत खराब होने की वजह से नहीं जा सका। हम भारत सरकार से न्याय चाहते हैं।'

औरंगाबाद में रह रहे उनके रिश्तेदार डॉ. सुरेंद्र मिश्र ने बताया- '3 दिन पहले मनीष हैदराबाद से वैष्णो देवी गए थे।'
मनीष 3 भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके पिता डॉक्टर मंगलेश कुमार मिश्र पश्चिम बंगाल के झालदा में इंटरमीडिएट कॉलेज में शिक्षक थे। वे रिटायर होने के बाद वे परिवार के साथ झालदा में ही रहते हैं। मनीष का शव आज झालदा लाया जा सकता है।। यहीं उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

मनीष के दूसरे भाई राहुल रंजन भारतीय खाद्य निगम में और विनीत रंजन एक्साइज डिपार्टमेंट पश्चिम बंगाल में पोस्टेट हैं। मनीष रंजन पहले रांची में कार्यरत थे बाद में हैदराबाद में उनका ट्रांसफर हुआ।

मनीष रंजन के दादा पारस नाथ मिश्र भी प्रधानाध्यापक रह चुके हैं। रिटायर होने के बाद वे सासाराम में रहते थे। दो दशक पहले उनकी मौत हो गई थी। मनीष के पिता मंगलेश मिश्र दो भाई हैं। छोटे भाई आलोक मिश्र सासाराम में रहते हैं।