3 जनाजे उठे,फिर 5 लोगों ने की निकाह की रस्म

3 जनाजे उठे,फिर 5 लोगों ने की निकाह की रस्म

डेस्कः
पटना से सटे मोकामा में 7 अप्रैल को दरियापुर गांव में मो.रज्जी की शादी थी। शादी वाले दिन ही दूल्हे के भाई सहित 3 लोगों की गंगा में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई। शादी वाली घर में अचानक मातम फैल गया।
मंगलवार को तीनों शवों को सुपुर्दे खाक किया गया। इसके बाद बुधवार को दूल्हा अपने परिवार के 4 लोगों के साथ बेगूसराय पहुंचा और निकाह की रस्म पूरी की, हालांकि लड़की की विदाई नहीं हो पाई।
लड़के के घर वालों का कहना है कि इस माहौल में लड़की को घर नहीं लाया जा सकता। लड़की अभी अपने घर पर ही रहेगी। हालात ठीक होने पर लड़की को यहां लाया जाएगा।
मृतकों की पहचान मो. मेराज, मो. इब्राहिम और मो. अमीर के रूप में हुई है। मो. मेराज (20) और मो. इब्राहिम (19) दोनों पड़ोसी थे। जबकि, मो. आमिर (18) का घर थोड़ी दूरी पर गांव में ही है। मेराज अपने दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए दिल्ली से आया था।
बेगूसराय जानी थी बारात
मृतक इब्राहिम के ममेरे भाई मोहम्मद रज्जी की बारात सोमवार शाम को बेगूसराय के डुमरी गांव जाने वाली थी। घर सजा हुआ था। सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं।
तीनों मौतों के कारण बारात रोक दी गई। उनके अंतिम संस्कार के अगल दिन निकाह पढ़ा गया। अब दुल्हन की विदाई कुछ महीने बाद होगी।
इब्राहिम दसवीं का छात्र था और छह भाइयों में सबसे छोटा था। आमिर नौवीं का छात्र था और दो भाइयों में छोटा था। मेराज दिल्ली में प्राइवेट जॉब करता था और पांच भाइयों में सबसे छोटा था। वह अपने दोस्त मोहम्मद रज्जी की शादी में शामिल होने के लिए पिता के साथ दिल्ली से आया था।
इसके बाद एक मछुआरे ने जाल लगाकर शव को बाहर निकाला। ग्रामीणों ने डूबने से बचाने का प्रयास किया था, लेकिन इन तीनों युवक को बचाने में सफलता नहीं मिली। एसडीआरएफ की टीम दो घंटे तक वहां नहीं पहुंची थी।
दूल्हा मो.रज्जी के मामा मो.इलियास ने बताया कि-
घर में शादी रहने के कारण कई रिश्तेदार आए हुए थे। मो.मेराज दिल्ली से आते ही सभी दोस्तों के साथ गंगा स्नान करने चला गया, जिसके बाद डूब जाने की सूचना मिली।
गंगा बालू की कटाई के कारण ऐसा हादसा होता है। जहां भी बालू काटा जाता है उस स्थान पर वाहन के चालान की जांच की जाए और जहां भी किनारा गहरा हो वहां चेतावनी का बोर्ड लगाया जाए।

गंगा में नहाते वक्त डूबे थे 8 लोग

दरअसल, सोमवार को मोकामा के दरियापुर गांव में गंगा में नहाने के दौरान 8 युवक डूब गए थे। इनमें तीन की मौत हो गई थी। सभी शादी में शामिल होने के लिए गांव के ही मो. रज्जी के घर आए थे। मृतकों में दो रिश्तेदार थे, जबकि तीसरा युवक दूल्हे का दोस्त था।
हादसा मोकामा प्रखंड के दरियापुर गांव में हुआ था। स्थानीय गोताखोरों ने तीनों युवकों के शव बरामद किया था। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ भेजा गया था।