आरा में हथियार के साथ चार लड़के पकड़ाए, रील हुआ था वायरल

आरा में हथियार के साथ चार लड़के पकड़ाए, रील हुआ था वायरल

डेस्क
भोजपुर में अवैध हथियार के साथ वीडियो रील बनाना 4 लड़कों को महंगा पड़ गया। आरा टाउन थाना क्षेत्र की पुलिस ने कार्रवाई कर देसी पिस्तौल व चार मोबाइल के साथ चार नाबालिग लड़कों को धर दबोचा। अपर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार के बयान पर पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पकड़े गए चार लड़कों की उम्र 16 से 17 साल के आसपास है। टाउन थाना के कसाब टोला निवासी एक किशोर का दोनों हाथ में दो-दो पिस्टल लिए एक वीडियो रील इंटरनेट पर वायरल हुआ था।
वीडियो थानाध्यक्ष देवराज राय को भी मिला था। इस दौरान पुलिस ने जेल रोड धर्मशाला के पास छापेमारी कर रील बनाने वाले किशोर को धर दबोचा। पूछताछ करने पर भलुहीपुर, कसाब टोला, नाजीरगंज और रौजा मोहल्ला के चार अन्य लड़कों की टीम होने की बात सामने आई है।
यह भी बताया कि हथियार दिखाकर नकदी व मोबाइल छीनने का काम करते है। प्रसारित वीडियो में दिख रहे दोनों पिस्टल के बारे में पूछे जाने पर भलुहीपुर के एक लड़के का है। एक देसी कट्टा रौजा मोहल्ला के लड़के के पास है। जिसे रखने के लिए कसाब टोला के लड़के को दिया है।
टीम ने कसाब टोला में छापेमारी कर कम उम्र के दोनों लड़कों को धर दबोचा। देसी कट्टा के संबंध में पूछे जाने पर नाजीरगंज के लड़के के पास होने की बात बताई। टीम ने अहिरपुरवा में छापेमारी कर देसी कट्टा के साथ उसे धर दबोचा गया। जबकि, भलुहीपुर निवासी लड़का घर से फरार हो गया। वीडियो में दिख रहा दोनों पिस्टल नहीं मिला। इसे लेकर पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत पांच के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है।